NEET UG 2026 Exam Cancelled: 22.79 लाख छात्रों की परीक्षा रद्द, री-एग्जाम डेट जल्द
NEET UG 2026 Exam Cancelled की घोषणा के बाद देशभर के लाखों छात्रों के बीच चिंता बढ़ गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक तौर पर NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस वर्ष लगभग 22.79 लाख उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिससे यह दुनिया की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में शामिल है।
NEET UG 2026 Exam Cancelled: छात्रों के लिए बड़ा अपडेट
NTA द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, भारत सरकार की मंजूरी के बाद 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। एजेंसी ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय और जांच एजेंसियों द्वारा साझा की गई रिपोर्ट्स के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।
परीक्षा रद्द करने का फैसला छात्रों के हित और राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। NTA ने स्पष्ट किया कि अगर परीक्षा दोबारा आयोजित नहीं की जाती, तो इससे परीक्षा प्रणाली पर भरोसे को और अधिक नुकसान पहुंच सकता था।
NEET 2026 री-एग्जाम अपडेट यहां देखें
CBI जांच के आदेश, क्या है पूरा मामला?
भारत सरकार ने पूरे मामले की व्यापक जांच के लिए इसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का फैसला किया है। इससे पहले NTA ने 6 मई को NEET UG की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी। कुल 5,432 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई थी।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस बार परीक्षा संचालन के लिए 6,000 से अधिक ऑब्जर्वर तैनात किए गए थे। इसके अलावा 2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए लगाया गया था। बावजूद इसके, मिली शिकायतों और जांच रिपोर्ट्स के बाद परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला लिया गया।
अब छात्रों को क्या करना चाहिए?
जिन छात्रों की परीक्षा प्रभावित हुई है, उनके लिए NTA जल्द ही री-एग्जाम की नई तारीखों की घोषणा करेगा। साथ ही, नए एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल भी एजेंसी के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जारी किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल NTA की वेबसाइट व आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपडेट प्राप्त करें।
NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि एजेंसी इस बात को समझती है कि परीक्षा दोबारा आयोजित करने से छात्रों और उनके परिवारों को असुविधा होगी। हालांकि, परीक्षा प्रणाली में भरोसा बनाए रखने के लिए यह निर्णय आवश्यक था।
NEET UG 2026 Exam Cancelled की खबर के बाद अब सभी उम्मीदवारों की नजर री-एग्जाम डेट और नए एडमिट कार्ड अपडेट पर बनी हुई है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे तैयारी जारी रखें ताकि नई परीक्षा तिथि घोषित होते ही बिना किसी परेशानी के परीक्षा दे सकें।

