बिहार चुनाव 2025 में NDA का सीट बंटवारा तय: BJP-जदयू को बराबर सीटें
बिहार चुनाव 2025: NDA सीट बंटवारा हुआ फाइनल
बिहार चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान कर दिया है। गठबंधन के भीतर सीटों का वितरण आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण माहौल में किया गया। इस सीट बंटवारे के बाद अब भाजपा (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बाकी सीटें NDA के अन्य सहयोगियों के बीच बांटी गई हैं।
NDA ने सीटों का बंटवारा सौहार्दपूर्ण तरीके से किया
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने एक्स (X) पर लिखा, “हम NDA सहयोगियों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में सीटों का वितरण पूरा कर लिया है।” उन्होंने बताया कि जदयू को 101 और भाजपा को 101 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा लोजपा (रामविलास) को 29, रालोसपा (RLM) को 6 और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) को 6 सीटें मिली हैं।
संजय कुमार झा ने आगे लिखा, “NDA के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता इस निर्णय का स्वागत करते हैं और एकजुट होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर से भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेते हैं। बिहार चुनाव 2025 में NDA सरकार फिर से बनने जा रही है।”
2020 के मुकाबले इस बार का सीट बंटवारा
गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू ने 115 सीटों और भाजपा ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उस समय विकाशशील इंसान पार्टी (VIP) NDA का हिस्सा थी और उसने 11 सीटों पर, जबकि HAM (S) ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा। एलजेपी (LJP) ने तब अकेले 135 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे।
बिहार चुनाव 2025 में सीटों का यह बंटवारा यह दर्शाता है कि NDA ने इस बार BJP और जदयू को समान महत्व देते हुए चुनावी रणनीति बनाई है। इससे गठबंधन को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का संदेश देने में मदद मिलेगी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह का बराबरी का सीट बंटवारा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को भी सकारात्मक संदेश देगा। यह चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प होने की संभावना है।
External Link: भारत निर्वाचन आयोग

