विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सबसे तेज 28000 इंटरनेशनल रन, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 28000 रन पूरे कर लिए। विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इंटरनेशनल क्रिकेट में पारियों के लिहाज से सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे कम पारियों में इस आंकड़े पर पहुंचकर बनाया। सबसे कम पारियों में विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने चौका जड़कर अठाइस हजार रन पूरे किए। कोहली को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 25 रन की जरूरत थी। कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेट बन गए। इससे पहले सचिन तेंदुलकर और श्रीलंका के दिग्गज विकेटकीपर कुमार संगकारा यह कारनामा कर चुके हैं।
अगला सरप्राइज जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 28000 रन
विराट कोहली (Virat Kohli) ने यह रिकॉर्ड वडोदरा वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया। उन्होंने अपनी 624वीं पारी में 28 हजार इंटरनेशनल रन पूरे किए। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम पारियों में इतने रन बनाने वाले बैटर बन गए। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 28 हजार रन 644 पारियों में पूरे किए थे, जबकि कुमार संगकारा ने 666 पारियों में 28 हजार रन बनाए थे।
सबसे तेज 28000 इंटरनेशनल रन
विराट कोहली ने सबसे तेज 28000 इंटरनेशनल रन पूरे किए। इस तरह विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड और रन बनाने की रेस में अपने आइडल सचिन तेंदुलकर के और करीब पहुंच गए।
मोबाइल पर एक्स्ट्रा कमाई का मौका, अभी देखें
विराट के शतक और औसत
विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 84 शतक जड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे से पूर्व विराट कोहली ने 556 इंटरनेशनल मैचों की 623 पारियों में 52.58 की औसत से 27,975 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 84 शतक और 145 अर्धशतक भी लगाए थे। विराट कोहली अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 40 बार डक पर आउट हुए हैं।
विराट ने संगकारा को छोड़ा पीछे, इस मामले में बने दूसरे बल्लेबाज। कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 123 मैचों में 9230 रन और टी20 इंटरनेशनल करियर में 125 मैचों में 4188 रन बनाए। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ एक बल्लेबाज हैं सचिन तेंदुलकर। उन्होंने 42 रन बनाते ही संगकारा के 28,016 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

