सूर्यकुमार यादव पर ICC की कार्रवाई, पाकिस्तान मैच के बाद जुर्माना

सूर्यकुमार यादव पर ICC की कार्रवाई एशिया कप 2025 में

सूर्यकुमार यादव पर ICC की कार्रवाई : Asia Cup 2025 विवाद

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव को एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद ICC कार्रवाई का सामना करना पड़ा। यह विवाद तब शुरू हुआ जब दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 14 सितंबर को खेले गए मैच के बाद सूर्यकुमार ने टीम की जीत को भारतीय सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकी हमले के शिकार परिवारों को समर्पित किया। उनके बयान को राजनीतिक स्वरूप में देखा गया और इसे लेकर सूर्यकुमार यादव ICC कार्रवाई का मुद्दा उठा।

30% मैच फीस का जुर्माना

रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्यकुमार पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया है। यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि उनके बयान ने ICC की लेवल-1 आचार संहिता का उल्लंघन किया। खास बात यह रही कि इस मैच के बाद भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच कोई हाथ मिलाना नहीं हुआ, जिससे विवाद और बढ़ गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस घटना को लेकर ICC को ईमेल भेजकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
सूर्यकुमार यादव विवाद: पाकिस्तान की शिकायत पर ICC की बड़ी कार्रवाई

आधिकारिक सुनवाई और बयान

25 सितंबर को एशिया कप के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन की अध्यक्षता में आधिकारिक सुनवाई हुई। इस दौरान सूर्यकुमार के साथ बीसीसीआई सीईओ हेमांग अमीन और टीम के क्रिकेट ऑपरेशंस मैनेजर सुमीत मल्लापुरकर भी मौजूद थे। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, सूर्यकुमार ने खुद को “निर्दोष” बताया।

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” चलाकर पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर हमला किया। तीन दिन तक दोनों देशों के बीच संघर्ष की स्थिति बनी रही।
एशिया कप: ICC ने हैरिस रऊफ को सजा दी, फरहान को चेतावनी

मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा, “यह एक सही अवसर था कि हम अपने सैनिकों और पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हों। हम उनकी बहादुरी को सलाम करते हैं और यह जीत उन्हें समर्पित करते हैं।”

इस पूरे मामले ने एशिया कप 2025 को केवल खेल नहीं बल्कि राजनीतिक बहस का भी केंद्र बना दिया। सूर्यकुमार यादव ICC कार्रवाई पर क्रिकेट जगत की नजर बनी हुई है।

👉 ICC Code of Conduct – आधिकारिक वेबसाइट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!