धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 18वें दिन 1000 करोड़ नेट, सबसे तेज रनवीर सिंह फिल्म

रनवीर सिंह की धुरंधर 2 ने 18वें दिन 1000 करोड़ नेट कमाई का रिकॉर्ड बनाया

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 1000 करोड़ का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। रनवीर सिंह की यह फिल्म ने 18वें दिन भारत में 1000 करोड़ नेट कमाई का क्लब जॉइन कर चुकी है। पुष्पा 2 के बाद यह सबसे तेज 1000 करोड़ नेट ग्रॉसर बन गई है। तीसरे रविवार को फिल्म ने 28.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे भारत का नेट कलेक्शन 1013.77 करोड़ हो गया। ग्रॉस कलेक्शन 1213.74 करोड़ पर पहुंचा। एसएस राजामौली की बाहुबली 2 का एक महीने का रिकॉर्ड (1030.40 करोड़ नेट) तोड़ दिया।

रनवीर सिंह की लयारी पर बनी धुरंधर: द रिवेंज ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर से भी आगे निकल गई, जो साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली सिंगल लैंग्वेज फिल्म थी। इस सीक्वल ने 11 दिनों में मूल फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर लिया। रनवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त अपनी भूमिकाओं में लौटे हैं।

धुरंधर 2 की दिनबढ़ी कमाई का ब्रेकडाउन

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस सफर 19 मार्च को 102.55 करोड़ से शुरू हुआ। 20 मार्च को 80.72 करोड़ और 21 मार्च को 113 करोड़ जोड़े। 22 मार्च को 21,633 शो में 114.85 करोड़ कमाए। पहले मंडे (23 मार्च) को 65 करोड़ रहा। पहले हफ्ते में 40-60 करोड़ प्रतिदिन। 18 मार्च के पेड प्रीव्यूज से 43 करोड़। 18वें दिन 14,229 शोज में 28.75 करोड़ नेट। लंबे वीकेंड का फायदा उठाते हुए फिल्म ने शानदार ओपनिंग ली।

ओवरसीज और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में धुरंधर 2 का जलवा

विदेशों में 18वें दिन 7 करोड़ जोड़कर कुल 392 करोड़ ग्रॉस हो गया। वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1605.74 करोड़। नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाने वाली इंडियन फिल्म बनी, पहली बार 25 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया। पैन-इंडिया परफॉर्मेंस शानदार, तमिल-तेलुगु डब वर्जन ने भी योगदान दिया। हिंदी वर्जन जल्द ही अकेले 1000 करोड़ नेट पार करेगा। पुष्पा 2 (16 दिन) से दो दिन पीछे रही, लेकिन बाहुबली 2 से तेज।

धुरंधर 2 की सफलता से साबित होता है कि दमदार स्टोरी और स्टार पावर का जादू चलता है। यह फिल्म एक्शन, ड्रामा से भरपूर है। दर्शकों का प्यार बरकरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!